एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री बने प्रशांत मिश्र

 

जौनपुर। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश इकाई ने जौनपुर निवासी प्रशांत मिश्र को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शुक्ला ने कहा कि श्री मिश्र के मनोनयन से पूर्वांचल में संगठन को मजबूती मिलेगी। वह अपने पद अनुरूप संगठन में सक्रिय रहकर अपना योगदान देंगे। प्रदेश महामंत्री बलवीर सिंह ने कहा कि प्रशांत मिश्र ए आर पी के हितों के प्रति संवेदनशील रहकर जनपद जौनपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को नया आयाम देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने यही यही आशा व्यक्त की है। 

जौनपुर के अध्यक्ष अशोक राजभर ने कहा की श्री मिश्र का मनोनयन हम सबके लिए गर्व की बात है। हम निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में ए आर पी के हित और संगठन के प्रति और मजबूती से खड़े रहेंगे । जनपद के सभी ए आर पी ने श्री मिश्र को शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सुभाष यादव, अखिलेश यादव, विनीत सिंह, विनोद कुमार सिंह ,संदीप चौधरी, विकास सिंह, जगदीश प्रसाद, संजय सिंह, डॉ मनोज कुमार, गिरीश कुमार सिंह, ठाकुर दरोगा सिंह, शांत सिंह, संतलाल ,सुधांशु दुबे, विनोद कुमार सिंह , धर्मेंद्र सिंह, वंश गोपाल, अशोक राजवंशी, राहुल राज, अशोक कुमार, एसआरजी डॉ अखिलेश सिंह, एसआरजी डॉ कमलेश यादव, एसआरजी अजय मौर्या अन्य ने प्रसन्नता जताई है।

Related

news 4078779977793171190

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item