सुधाकर सिंह अध्यक्ष और निशाकांत यादव हुए मंत्री

 जौनपुर। जिला अध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह , ब्लाक अध्यक्ष मड़ियाहूं विशाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह व जिला प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव की देख-रेख में ब्लाक इकाई सुइथाकला का चुनाव ब्लाक संसाधन केंद्र सुइथाकला जौनपुर में सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से सुधाकर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि डॉ निशाकांत यादव को मंत्री पद के लिए चुना गया। इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अजय कुमार यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह, महिला उपाध्यक्ष रीता रजक कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, व मीडिया प्रभारी पद पर त्रिवेणी प्रसाद बिंद सहित कार्यसमिति के सभी 22 पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह ब्लाक के सम्मानित शिक्षकों का विश्वास व स्नेह है जिसके परिणाम स्वरूप मुझे ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मैं पूरी कार्यसमिति की तरफ से सभी शिक्षकों को आश्वस्त करता हूं आपके मान सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। 

जिलाध्यक्ष अमित सिंह नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपदीय इकाई को पूर्ण विश्वास है कि सुइथाकला कार्यसमिति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। इससे पहले संगठन मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह व संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर ,संजय सिंह ओमप्रकाश सिंह राधेश्याम अजय मिश्र हरेंद्र गौतम राय साहब सिंह अरविंद यादव रविन्द्र भास्कर गिरीश यादव मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। 

Related

news 2048805417457353890

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item