युवक का फांसी पर लटकती मिली लाश

 जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव में शुक्रवार की देर रात युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शराब पीने को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।  

 उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार को शराब पीने की लत लग गई थी। इसी को लेकर आए दिन कलह होने से आजिज उसकी पत्नी रेखा देवी करीब एक वर्ष से अपनी पांच साल की पुत्री आराध्या के साथ अपने मायके गांव कबूलपुर थाना जफराबाद में रह रही हैं। शुक्रवार की शाम मनोज कुमार फिर शराब के नशे में घर पहुंचा तो परिवार वालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मनोज अपने कमरे में चला गया। भोजन करने के लिए स्वजन जगाने गए तो कमरे में लुंगी से फंदे के सहारे उसका शव लटका मिला। घर में कोहराम मच गया। स्वजन ने फंदा खोलकर शव उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना अंत्येष्टि के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ने कोतवाली में सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर शनिवार की सुबह मायके से रेखा देवी भी आ गईं। इस घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

Related

news 7470754575935788895

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item