हुआ भगवान चित्रगुप्त के सिंगार , कलाकारों ने बाँधी शमां

 जौनपुर।भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा प्राचीन मन्दिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ जी मन्दिर में भव्य आयोजन किया गया।जिसमें भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य सिंगार वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा किया गया। भगवान चित्रगुप्त के सिंगार में छपनभोग महाआरती भी हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ। जिसमे भजन सम्राट पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुँवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर लोग झूम उठे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ जी कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है भगवान चित्रगुप्त खुद उत्तर आये हैं। स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना आज सर्वसमाज के लोग पूरे विश्व में कर रहे है प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ इन्द्रशेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती है। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से ही आज के कार्यक्रम ने इतिहास रच डाला। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली दिन हैं। शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर में पहली बार शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया सबका आभारी हूं। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक ,प्रदेश सचिव ने कहा कि यह आयोजन अब हरसाल किया जायेगा। आयोजन को डॉ मनमोहन श्रीवास्तव डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ एन के सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजपा ई अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव महासचिव सुलभ श्रीवास्तव आदि लोगो ने संबोधित किया। संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव योगेश श्रीवास्तव धीरज श्रीवास्तव रजनीश श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव रमेन्द्र श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव कायस्थ राजेश श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव आयुष अस्थाना प्रवीण श्रीवास्तव रविन्द्र श्रीवास्तव अनिल निगम अजय श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव नवीन श्रीवास्तव खुशबू श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव अर्पित श्रीवास्तव महेंद्र श्रीवास्तव आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

Related

news 6525435962619134570

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item