महिला शिक्षक संघ ने चुनाव आयोग से की यह मांग

 जौनपुर। कोविड-19नियमो का पालन करते हुए महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव ने उप जिला अधिकारी  को  ज्ञापन सौंपा। उन्होंने  आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में  गर्भवती शिक्षिका ,दिव्यांग बीमार महिलाओ  की ड्यूटी न लगाई जाए, छोटे शिशु की माता कर्मिक ,यदि पति-पत्नी दोनों ही कर्मिक होते हैं ऐसी स्थिति में किसी एक की ड्यूटी लगाई जाए। महिलाओं को कहीं दूर दराज जगह जहां टॉयलेट की परिसर में व्यवस्था ना हो उस बूथ पर ड्यूटी न लगाई जाए। महिलाओं को टीम के साथ रात रुकने के मजबूर न किया जाए और कोविड-19 का पूर्ण रूप से कड़ाई से पालन कराया जाए तथा मत पेटी जमा करने के लिए बाध्य न किया जाए। 

उक्त अवसर पर महामंत्री माया मौर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी , उपाध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।


Related

news 484209018434131733

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item