सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बने राजेश यादव का हुआ जोरदार स्वागत

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर शनिवार को मड़ियाहूं विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल दुबे के आवास पर राजेश यादव का स्वागत किया गया। इसके पहले उनका स्वागत पाली सहित तमाम बाजारों में किया गया। वहीं उनके आवास पर भी स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा। साथियों द्वारा किये गये स्वागत से अभिभीूत नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि हमारे नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बताये रास्तों पर चलकर लक्ष्य 2022 का पार करना ही हम सभी का कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। 

विधानसभा चुनाव में सभी समाजवादी विपक्षी को हराने के लिए घर-घर एवं डगर-डगर चलकर समाजवादी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने हा कि झूठ और फरेब से सत्ता में आई भाजपा जो जनविरोधी कार्यों में हमेशा लिप्त रही है, को उखाड़ फेंकना है। अब प्रदेश का नौजवान जाग गया है जो अंगड़ाई भी ले लिया है। डा. लोहिया एवं डा. आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाना है। राजेश यादव का स्वागत करने वालों में पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य ननकू यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, पूर्व जिला सचिव निजामुद्दीन अंसारी, सभासद कृष्ण कुमार यादव, प्रदेश सचिव छात्रसभा ललित यादव, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रामसेवक यादव, पूर्व सेक्रेटरी रमापति यादव, जंग बहादुर यादव, हृदय यादव, फूलचंद यादव, अजय दुबे, राजकुमार सरोज, राकेश यादव सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे।

Related

news 8104405431636921617

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item