बोले ग्रामीण: मोदी योगी से बैर नही, मंत्री की खैर नही

जौनपुर। सूबे के राज्यमंत्री व नगर विधायक गिरीश चंद्र यादव के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आज सदर विधानसभा के कोहड़े गांव के मौर्या बस्ती के लोगो ने एक बैठक करके चुनाव में उनका बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। सभी ने कहा कि योगी मोदी से कोई बैर नही है अगर चुनाव में गिरीश यादव को प्रत्याशी बनाया गया तो उनकी खैर नही। 

बैठक की अगुवाई कर रहे संतलाल मौर्या ने कहा कि बीजेपी सरकार अच्छा कार्य कर रही है लेकिन मंत्री गिरीश यादव किसी गरीब को भला नही कर पा रहे है। वे हमारे समाज की ममता मौर्या नामक गरीब महिला का मकान नही बनने दे रहे इसके अलावा गरीबो की नौकरी छिनने का काम किया है। पार्टी ने यदि उन्हे पुनः टिकट दिया तो हम लोग चुनाव में उनका बहिष्कार करेगें। 

कमलेश मौर्या ने कहा कि वे आम जनता का नही बल्की एक जाति का भला किया है इसके अलावा अपने चहेते लोगो का कार्य किया है। इस लिए हम लोगो उनका विरोध कर रहे है। 

बैठक शामिल महिलाएं ममता मौर्या नामक महिला का घर न बनने देने के कारण मंत्री जी से खासी नाराज है। सुनीता मौर्या ने कहा कि हमारे समाज की ममता मौर्या का मकान गिरीश यादव नही बनने दिया इस लिए उनका समाज से ही बहिष्कार करना है। 

आप भी सुनिए क्या बोले ग्रामीण 



Related

news 2929501893719693258

एक टिप्पणी भेजें

  1. इतने हद तक गिर गई हैं पत्रकारिता शर्म कीबात हैं

    जवाब देंहटाएं
  2. Do kaudi ki Patrikarita karte hai.
    Ye log kise bhi hadd tak gir sakte hai.mere bhi khilaf 1000/-ki lalch me jhootha mukadma likhawa diye. Aur gireesh yadav meri naukari kha gya. Aise insan ko bhoolker bhi badi jimmedari nahi Deni chahiye.

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item