शाहगंज में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव शुरू

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में दो दिवसीय नवरात्रि महोत्सव की शुरू हो गयी। सेवा भारती के बैनर तले हो रहे आयोजन में पहले दिन नगरवासियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। महोत्सव के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को देवी जागरण के साथ गरबा हुआ। सेवा भारती के बैनर तले हो रहे नवरात्रि महोत्सव का आगाज नगर विधायक रमेश सिंह के हाथों हुआ। नवरात्र के छठें दिन यानी 7 अप्रैल को नगरवासियों ने अपने परिवार के साथ डांडिया नृत्य किया और जमकर आनंद उठाया। बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन हुआ । 

स्थानीय कलाकार प्रियांशी जायसवाल ने अपने गीत से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह भी मौजूद रहीं। अन्त में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. अभिषेक सिंह, आशीष जायसवाल, क्षेमेंद्र सिंह, खुशबू जायसवाल, आनंद वर्मा, सुशील बागी, कार्तिक अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल, गीता जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति से जुड़े समाजसेवी रूपेश जायसवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सभी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उनका स्वस्थ मनोरंजन करना है। इस आयोजन में संस्कार भारती, उड़ान वूमेन पावर, लायंस क्लब शाहगंज स्टार, जेसीआई शाहगंज सिटी, जेसीआई शाहगंज शक्ति, जेसीआई शाहगंज शिखर, जेसीआई शाहगंज संस्कार, युवा ऊर्जावान मंच, झक्कास ग्रुप जैसी सामाजिक संस्थायें सह आयोजक हैं।

Related

जौनपुर 1748040578632216525

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item