हिन्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तान, यही है हम सबकी पहचानः अजय पाण्डेय

 जौनपुर। हिन्दू, हिन्दी, हिन्दुस्तान, यही है हम सबकी पहचान। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नवचयनित जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने मनोनयन के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर उपस्थित स्वागतकर्ताओं के बीच कही। 

मालूम हो कि काशी में आयोजित प्रान्तीय कार्यकर्ता बैठक में परिषद के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के अनुमोदन पर कोर कमेटी द्वारा अजय पाण्डेय को जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद रविवार को जनपद आगमन पर परिषद से जुड़े लोगों सहित हिन्दूवादी विचारधारा वाले लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वन्देमातरम, डा. प्रवीण भाई तोगड़िया जिन्दाबाद जैसे गगनचुम्बी जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। 

स्वागत करने वालों में चन्द्र प्रकाश शांडिल्य विभाग महामंत्री, राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, रमेश वशिष्ठ विभाग उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, विवेक उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रवि मिश्रा उपाध्यक्ष इंडिया हेल्पलाइन, सचिन श्रीवास्तव सह मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, अरविंद योगी विभाग सह मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, गोविन्द, मुन्ना लाल निषाद, संतोष सोनकर, विनोद यादव पत्रकार, दीपक जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, विवेक वर्मा, युवा समाजसेवी नेहाल निषाद, मनसिज पांडेय, समिक पांडेय, शिवम तिवारी, अतुल मिश्रा, संतोष उपाध्याय सहित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 3268558531844373300

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item