शहीद व्यापारियों का बलिदान बेकार नहीं जायेगाः राधेरमण जायसवाल

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर नगर इकाई द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रम कर व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्षशील रहते हुए पुलिस की लाठियों व गोलियों की परवाह न कर कर्तव्यवेदी पर शहीद व्यापारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। जो व्यापारी शहीद हो गये हैं, उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। व्यापार मंडल और ऊर्जा के साथ लड़ाई लड़ेगा। 

श्रद्धांजलि देते हुए प्रांतीय मंत्री महेन्द्र सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में 26 मई को प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है जिसमें शहीद व्यापारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है। जिला संरक्षक राजदेव यादव और जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया ने संयुक्त रूप से व्यापारी हित में एकजुट रहने के लिए कहा। शाहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि इस समय व्यापार के लिए बहुत कठिन समय है। इसके अलावा शोकसभा को जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, महामंत्री रामकुमार साहू, संजय केडिया, संतोष अग्रहरि, संदीप पांडेय, लोकेश साहू, निरंजन वर्मा, संतोष साहू, अमर जौहरी, अनिल वर्मा, सतीश अग्रहरि, यशवंत साहू, संदीप जायसवाल, मनोज साहू, धर्मेंद्र अग्रहरि सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर नीरज शाह, मधुसूदन बैंकर, विजय जायसवाल, राहुल गुप्ता, अंकुर सिंघानिया, भरत सेठ, इन्द्रजीत मौर्य, मोहित कश्यप, मुन्ना लाल अग्रहरि, हफीज शाह, नीरज सिंह, रोसी सोनकर, शिवम अग्रहरी सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनाज व्यापार संघ के महामंत्री योगेश साहू ने किया। अन्त में नगर महामंत्री मनोज साहू ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related

news 4733628085577303048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item