मछुवारे के जाल में फंसा अधेड़ का शव , मचा हड़कंप

 जौनपुर। हरगोविन्द इंटर कालेज के पास रविवार की सुबह एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव मछली मारने वालों के जाल में फंस गया। जिसे देख मछुवारों में हड़कम्प मच गया। जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। 

 जानकारी के अनुसार पोखरे में मछली पालन किया गया है। मछुवारे मछली मारने सुबह पांच बजे के आस पास पहुंच गए। जैसे ही पहली बार जाल को पोखरे में फेंक कर बाहर निकालने का मछुवारों ने प्रयास किया वैसे ही जाल में एक शव दिखायी दिया। जिससे मौके अफरा तफरी मच गयी। लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। मृतक लालबहादुर शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला पुत्र स्वर्गीय जयदेव शुक्ला अहमदपुर का निवासी था।  

परिजनों की माने तो मृतक ने नशे के लिए अपनी पांच बीघा जमीन तथा मकान बेच डाला था। अब उसके पास कुछ नही था।  नशा करने के कारण उसके परिवार ने उससे सम्बन्ध तोड़ दिया था। पत्नी अपने बच्चों के साथ 12 वर्षो से मायके में रह रही है। हालांकि पुलिस की सूचना पर मृतक के दोनों भाइयों के पुत्र पुहंच कर पोस्टमार्टम की कार्यवाई को करवाने में सहयोग किया। मृतक की इधर कुछ दिनों से शारीरिक हालात काफी खराब बतायी जा रही है। 

Related

JAUNPUR 7234518346790818500

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item