भारी संख्या में व्यापारी दिल्ली जाएंगे : दिनेश टंडन

 जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में राम जानकी मंदिर अहियापुर पर संपन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष ने बताया कि 41 वां विशाल राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन इस बार नई दिल्ली में आयोजित है , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जौनपुर से अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी दिल्ली जाएंगे। जौनपुर में इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है।  

 नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल बताया कि इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला  और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल एवं केंद्रीय मंत्री  भानु प्रताप सिंह रहेंगे। दिल्ली जाने वाले व्यापारी जिला अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष से मिलकर अपना नाम रजिस्टर्ड करवा ले।  

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से आह्वान किया कि इस विशाल व्यापारी सम्मेलन में पूरे भारत के व्यापारी पदाधिकारी आएंगे जिसमें राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी समस्याओं के साथ-साथ उसके निदान पर भी चर्चा होगी।

 प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं प्रदेश युवा संगठन मंत्री/जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने जौनपुर के जनपद से अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी-पदाधिकारियों को चलने का आह्वान किया। 

बैठक में प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ,जिला संरक्षक राजदेव यादव एवं अशोक बैंकर जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, जिला महामंत्री रामकुमार साहू ,नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ,चेतन टंडन, उपाध्यक्ष आलोक सेठ, विमल भोजवाल ,धर्मेंद्र सेठ ,हफीज शाह, संजय जाडवानी, अमर जौहरी ,रत्नेश गुप्ता, संतोष साहू ,सुरेंद्र मौर्य, राकेश जायसवाल ,लोकेश साहू ,नीरज शाह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने किया आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया। 

Related

JAUNPUR 2814205769449988046

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item