मंदिरों में पढ़ी गई वाल्मीकि रामायण

 

जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

        इस अवसर पर जनपद के मंदिरों में वाल्मीकि जयंती पर मूल रामायण का अंश पाठ सम्पन्न हुआ।  
         जनपद में वाल्मीकि जयंती का वृहद रूप में आयोजन किया गया और जनपद में नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजन कर मूल रूप में रामायण का वचन किया गया। 
      इस दौरान रामायण अंश का पाठ एवं वाल्मीकि रामायण में कथित उपदेशों व सारांश पर अमल करने हेतु उपस्थित व्यक्तियों को उपदेश दिए।
         इसी क्रम में जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिर, राम मंदिर, हनुमान मंदिर व अन्य प्रमुख राम मंदिर पर भी रामायण पाठ किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। 
        जनपद में विकासखंड सिरकोनी के राम जानकी मंदिर गोपीपुर, हनुमान मंदिर ग्राम पंचायत केशवपुर, विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत रसूलाहा में राम जानकी मंदिर में, जमालपुर के राम जानकी मंदिर में, हनुमान मंदिर सरोना, राम जानकी मंदिर धरमपुर, लोहार देव मंदिर अहिरौली, पालिका परिषद जौनपुर एवं नगर पंचायतों सहित समस्त विकासखंडो सहित अनेकों जगहों पर विधिवत आयोजन किया गया।

Related

डाक्टर 5132770019925306626

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item