11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे कर्मचारी

 

जौनपुर। सोमवार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 11 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारा कर्मचारी समाज सरकार द्वारा लक्षित कार्य को पूर्ण समर्पण,निष्ठा एवं तन्मयता से कर रहा है लेकिन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, आंगनबाड़ी, नगर निकाय, मनरेगा आदि विभिन्न विभागों में संविदा/ आउटसोर्सिंग के रूप में कार्य कर रहे  कर्मियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित 11 सूत्रीय जायज मांगों पर सरकार मौन एवं संवेदनहीन हो गयी है जिससे आहत एवं मजबूर होकर कर्मचारी समाज आज आंदोलन हेतु विवस है। निवर्तमान अध्यक्ष संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की वेतन एवं एसीपी की विसंगतियां तत्काल दूर होनी चाहिए। सेवानिवृत्त पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं धरने के पर्यवेक्षक सीबी सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों,शिक्षकों एवं पेंशनर्स के करोना काल में रोके गए 18 महीनों के महंगाई तथा अन्य भत्तों का भुगतान सरकार को प्राथमिकता पर कर देना चाहिए। जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड की विसंगतियों को दूर करते हुए सरकारी कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया ने एसीपी में तीन विभागीय पदोन्नति पद का ग्रेड पे 10,16 एवं 26 वर्षों पर देने की बात कही। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ते देने की मांग किया। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुनीता यादव ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं क्षेत्रीय स्तर पर उनका आर्थिक शोषण तथा अव्यवहारिक कार्य पर रोक लगाने हेतु आवाज बुलंद किया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव ने सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली एवं उनके विभागीय प्रोन्नति हेतु शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने डिप्लोमा इंजीनियर संघ की वेतन विसंगतियों को दूर करने की आवाज उठाई। परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता एवं संगठन मंत्री शरद पटेल ने समान कार्य समान योग्यता पर समान वेतन देने सहित फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग रखी। संघर्ष समिति के चेयरमैन एवं कोषागार अध्यक्ष दयाराम गुप्ता ने 50 वर्ष की आयु पार कर लेने पर सभी विभागों में होने वाली कर्मचारियों की स्क्रूटनी के मामले में पारदर्शिता के साथ मार्गदर्शक सिद्धांत घोषित करने की मांग किया। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं राजेश यादव ने शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिमाह कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता करने हेतु कर्मचारी शिकायत निवारण दिवस शुरू करने की मांग की। धरने में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली एवं अन्य कर्मचारी समस्याओं को गीत के माध्यम से रामचयन यादव एवं प्रमोद शर्मा ने माहौल को भावपूर्ण संकल्प शक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के धरने को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, अटेवा संयोजक इंदु प्रकाश यादव सुभाष सरोज, शिक्षक नेता डॉ अतुल प्रकाश सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,अमित सिंह, यूटेक के डॉ उदय सिंह,कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, विकास एवं कर्णिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, राजीव श्रीवास्तव रोशन,आईटीआई संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, इं. अशोक कुमार आदि ने नैतिक समर्थन देते हुए संबोधित किया।

धरने में राम अवतार यादव, ओंकार नाथ मिश्र,सुनील श्रीवास्तव,अशोक कुमार मौर्य,उपाध्यक्ष सभाजीत यादव, रामकृष्ण पाल, संजय श्रीवास्तव,सुनीता यादव,प्रदीप श्रीवास्तव,तेज बहादुर, सुरेंद्र प्रताप मौर्य, प्रदीप राय, सुमंत श्रीवास्तव, विजय भान यादव,आराधना अस्थाना,जगन्नाथ गौतम, गंगेश राय,ओम प्रकाश यादव,खुशबू गुप्ता, सीमा यादव,शेषनाथ सिंह, रूद्र प्रताप पाल,साहबान अली, मनमोहन लाल, प्रदीप कुमार सिंह,एस के यादव,विजय साहनी, देवेंद्र सिंह भदौरिया, रामबचन मौर्य, संजय पाठक,मीनाक्षी शुक्ला,मो. सजाउद्दीन, अनिल यादव,मोराली सिंह, शेषमणि यादव,अनिल राय, अश्वनी जायसवाल,कृष्ण कुमार सिंह दीपू, इं भरत सिंह,संतोष मौर्य,सुनील गुप्ता,गौरव श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह,मयंक यादव,अमित शर्मा,राजीव श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार मिश्र,साजिद अंसारी,अजय सिंह, सरताज सिंह,दिनेश यादव, विपिन रामलाल पाल सहित हजारों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला संयुक्त मंत्री इं सुजीत विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Related

डाक्टर 6528372055757289605

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item