जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सहित पूरी टीम ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन करके किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भदोही एवं विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शाहगंज रहे। समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मंत्री बृजेश जायसवाल, आय—ब्यय निरीक्षक रमेश चंद जायसवाल सहित कार्यसमिति सदस्य प्रेम नरायन जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, उमेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, पवन जायसवाल को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपीनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान संस्था को विस्तार देने के लिए जिलाध्यक्ष ने कुछ उप समितियों को भी मनोनीत किया जिसमें महिला जिलाध्यक्ष संगीता जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल, नगर अध्यक्ष पवन जायसवाल व महिला नगर अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल हैं। जिलाध्यक्ष ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि नई प्रबंध कार्यसमिति जायसवाल समाज के उत्थान में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। जिले का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा। इसी क्रम में समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल ने कहा कि समूचे वैश्य समाज की निगाह जायसवाल समाज पर रहती है, इसलिए जायसवाल समाज को इतना मजबूत होना चाहिए कि समूचे वैश्य समाज का नेतृत्व कर सके। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। इतनी शानदार प्रबंध कार्यसमिति और उनके द्वारा मनोनीत उप समितियां से मुझे यह विश्वास है कि जायसवाल समाज पूरे जनपद सहित जिले के सभी तहसीलों में भी बहुत मजबूती के साथ खड़ा होगा। मैं वचन देता हूं कि जब भी मेरी जरूरत किसी भी तरह से से रहेगी, हम इस प्रबंध कार्यसमिति को निस्वार्थ भाव से देते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। अन्त में जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल ने सभी का स्वागत किया तो आयोजन समिति ने समस्त अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगदीश गाढ़ा, सुभाष अग्रहरी, अशोक बैंकर, अनिल वर्मा, आशीष गुप्ता, सुनील चौरसिया, मछलीशहर के राकेश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, संतोष जायसवाल, मनोज जायसवाल, मड़ियाहूं के छोटे लाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, जंगी लाल जायसवाल, रूपा जायसवाल, शाहगंज के प्रेम नरायन जायसवाल, आशा जायसवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, मनोज जायसवाल, केराकत के घनश्याम जायसवाल, बृजेश जायसवाल, बदलापुर के मनोज जायसवाल, विशाल जायसवाल, महाराजगंज के विजय जायसवाल, नगर के अनिल जायसवाल हरिओम, दुलारे लाल जायसवाल, बैजनाथ जायसवाल एडवोकेट, दिनेश जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, आशुतोष जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, सोनी जायसवाल, दीपमाला जायसवाल, चन्दा जायसवाल, सीमा जायसवाल, सुमन जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, राजमणि जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, दयाशंकर जायसवाल, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, संतोष गुप्ता, विनय जायसवाल, शरद जायसवाल एडवोकेट, राजेश जायसवाल एडवोकेट, सतीश जायसवाल, जंगी लाल जायसवाल, अनिल जायसवाल, गौरव जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रोहन जायसवाल, संदीप जायसवाल, रतन जायसवाल, राहुल जायसवाल, पंकज जायसवाल, शिक्षक सतीश जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु के अलावा वैश्य समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4901963153255504398

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item