चौपाल में लाभार्थियो को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ

 

जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड बक्सा की ग्राम पंचायत नरी में जनचौपाल का आयोजन किया गया।

              खण्ड विकास अधिकारी राजीव सिंह द्वारा बताया गया कि गाँव में एस.बी.एम. के 206 शौचालय, 42 को निराश्रित पेंशन, 77 को वृद्धा पेंशन, 11 को दिव्यांग पेंशन व 535 को किसान समान निधि दी जा रही है। जन चौपाल में अधिकारियों के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। चौपाल में गाँव वालों से सकारात्मक सुझाव भी मांगे गए।
             गांव में पंचायत भवन की जगह चयनित हो गई है जिसपर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मनरेगा के बजट में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गये। उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार को निर्देश दिया कि जमीन बदलकर स्कूल तक का रास्ता ठीक कराये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगो को अभी तक आवास नही मिला है सर्वे कराकर पात्र लोगो को आवास दे।
             जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि रोस्टर के हिसाब से गांव में आये और लोगो की समस्याओं का निस्तारण करें। अशोक कुमार सिंह ने शिकायत कि गांव के दिनेश यादव के द्वारा पत्थरगड्डी उखाड दी गयी है जिस पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। गांव में चकरोड एवं भूमि विवाद के अधिक मामले जिलाधिकारी के समक्ष आये, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लेखपाल 04 साल से गांव में हैं फिर भी चकरोड पर लोगों ने कब्जा कर रखा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
              गांव के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम लगाकर गांव के रास्ते ठीक कराये जाये। जन कल्याण आजीविका समूह के द्वारा मशरूम की खेती के निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाये जहा पर समुह की महिलाओं को बकरी, सुकर पालन, मशरुम सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया जाये।
                  इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एडीपीआरओ, ग्राम प्रधान चंचल सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी डा0 रमेश यादव उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 4097090903783246376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item