विभिन्न खेलों में प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स चयन के लिए 11 राजस्वकर्मी रवाना

 जौनपुर : राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ एवं खेल के विकास और शारीरिक संवर्धन के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल्स चयन में हिस्सा लेने के लिए केराकत तहसील के नायब तहसीलदार सहित तीन संग्रह अमीन और सात लेखपाल समेत 11 राजस्वकर्मी शनिवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हो गए। 


तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज सहित लेखपाल गौरव सिंह कुशवाहा, लेखपाल नवनीत कुमार सिंह आगरा में होने वाले क्रिकेट तथा लेखपाल अश्वनी श्रीवास्तव शतरंज के लिए लखनऊ रवाना हुए। 

इसी क्रम में वालीबाल के लिए संग्रह अमीन अजीत संग्रह अमीन शैलेंद्र चौबे, लेखपाल शिवबीर सिंह अयोध्या तथा कबड्डी खेल के लिए लेखपाल अमीन खां अमेठी गए हैं। बैडमिंटन खेल में ट्रायल्स चयन में भाग लेने के लिए लेखपाल रोहित बेनवंशी लेखपाल मोहम्मद इस्लाम बरेली के लिए रवाना हुए। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-2024 में सिविल सर्विसेज प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन अगले महीने की 4 से 5 तारीख को विभिन्न शहरों में हो रहा है। जिसमें से केराकत तहसील के 11राजस्व कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की संस्तुति पर शनिवार से उन्हें 5 सितंबर तक के लिए छुट्टी दी गई है।

Related

जौनपुर 5676438670070840091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item