जौनपुर के 22 वर्षीय लाल ने किया टॉप, बटने लगी मिठाईयां

जौनपुर। बुधवार की देर शाम आये यूपी पीसीएस जे परीक्षा परिणाम में जिले का एक 22 वर्षीय होनहार युवक ने पहले ही प्रयास में प्रदेश में चौथी रंक हासिल किया है। यह खबर मिलते ही उसके नाते रिश्तेदारो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर ही मिठाई बंटनी शुरू हो गयी है। इस होनहार युवक ने अपने सफलता श्रेय  माता पिता और भाईयों को दिया है। 

बदलापुर तहसील के खजुरन ढेमा गांव व शहर के भगवती कालोनी लाइनबाजार के निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्र स्नेहिल कुंवर सिंह ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज 2022 परीक्षा परिणाम में पहले ही प्रयास में चौथा स्थान प्राप्त किया है। स्नेहिल कुंवर सिंह प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई जिले में ही किया था वह पढ़ने में हमेशा प्रथम स्थान हासिल किया उसके बाद पिता का ट्रांसफर दिल्ली होने के बाद इण्टर तक की पढ़ाई दिल्ली से किया वह इण्टर में दिल्ली का टॉपर रहा। उसके बाद उसने लॉ की पढ़ाई बेगुरू से किया। इस दरम्यान उसने कई शोध किया जो कई विदेशी पत्रो में प्रकाशित हुआ। 

Related

जौनपुर 7505154540937092489

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item