जिलाधिकारी के साथ प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चों ने देखा चंद्रयान की लैंडिंग

सिकरारा ( जौनपुर ) चांद पर विजय अभियान मिशन चंद्रयान बुधवार की शाम चांद की सतह पर तिरंगा झंडा के साथ उतरा तो टेलीविजन स्क्रीन पर सीधा प्रसारण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ देख रहे सिकरारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का जयकारा लगाया तो विद्यालय परिसर गुंजायमान हो गया। भारतीय बैज्ञानिको के सम्मान मे लोग खडे होकर तालिया बजाते रहे। 

शाम पांच बजे से ही विद्यालय के सभागार  मे टेलीविजन के सामने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह अपने शिक्षको,  छात्रों व उनके अभिभावको के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर ऐतिहासिक छड़ के साक्षी बने। सवा पाच बजे के लगभग जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल भी वहां पहुंचकर गौरव के इस छड़ मे बच्चों के साथ शामिल हुए। चंद्रयान के बारे मे बैज्ञानिक ज्यो ज्यो यह जानकरी दे रहे थे कि अब हम चांद के सतह के करीब पहुँच रहे है तो बच्चों द्वारा तालियां बजाकर भारत माता की जय, जय विज्ञान आदि के नारा लगाते तो उनका जोश व जज्बा देखने लायक था। चंद्रयान ज्यो ही चांद के सतह पर पहुंचा तो जयकारे के साथ विद्यालय परिसर गूंज उठा। 
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से उक्त विषय पर जानकारी ली गई तो उन्होंने ने बेवकी से जबाब दिया। अपने सम्बोधन मे जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों चन्द्रयान के लैंडिंग सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। बच्चों के साथ ऐतिहासिक छड़ का सीधा प्रसारण देखकर बहुत ही अच्छा लगा। हमारे देश के जो वैज्ञानिक है उनपर गर्व है। दुनियां मे देश को पहले नंबर पर लाने के लिए देश के बैज्ञानिकों पर सभी  गौरवांवित है। एक महा अभियान के तरीके को बच्चों ने सीधा प्रसारण देखा इससे यही बच्चे आगे चलकर देश के ऐसे अभियानो मे जुड़कर देश को गौरवांवित करेंगे।

Related

जौनपुर 4466736318333636787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item