भारत माता के जयकारे से गूंज उठा कलेक्ट्रेट परिसर

जौनपुर। बुधवार की शाम चांद पर विजय अभियान मिशन चंद्रयान चांद की सतह पर तिरंगा झंडा के साथ उतरा तो पूरे देश में जश्न का माहौल कायम हो गया। शहर से लेकर गांव तक दीपावली जैसा माहौल हो गया। 

जैसे ही चांद पर तिरंगा झण्डा दिखा तो पूरे देशवासियों के साथ कलेक्ट्रेट  के कर्मचारी भी झूम उठे सभी कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में चांद पर विजय दिवस के रूप मनाते हुए भारत माता के जयकारे लगाये। कर्मचारियों के बुलंद आवाज से पूरा इलाज भारत मां के जयकारे से गुंज उठा।  इस मौके पर अध्यक्ष विजय सिंह, राजीव श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह समेत भारी संख्या में कर्मचारियों ने जश्न मनाया तथा इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि देश के वैज्ञानिको ने आज भारत पूरी दुनियां में सबसे महान बना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिको का विजय रथ यही नही रूकने वाला है आगे चलकर यही लोग मंगल ग्रह और सूर्य पर भी देश का ध्वज लहरायेगे।  

Related

जौनपुर 750418249151965893

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item