पूर्व जिला जज संजय शंकर पांडेय की माँ का निधन

 प्रयागराज , 10 सितम्बर ।   अमरावती देवी पाण्डेय पत्नी स्व. रामप्रकाश पाण्डेय (पूर्व जिला जज) का 91 वर्ष की एक सफल, पारदर्शी, ममतामयी, करुणार्द्र, तपस्वी जीवन यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त आज 10 सितम्बर को इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे एक शिक्षित, प्रतिष्ठित भरापूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

                     श्रीमती अमरावती देवी के 5 पुत्र एवं 4 पुत्रियाँ है, जो सभी उच्च पदों पर पदस्थापित है। उनके संस्कारों के बदौलत ही आज उन्होंने राज्य में ही नहीं सम्पूर्ण देश में परिवार का नाम रोशन किया है। इनके भरेपूरे परिवार में हरि शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.), विजय शंकर पाण्डेय, (आई.ए.एस.), डॉ. अजय शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.), संजय शंकर पाण्डेय (पूर्व जिला जज), विनय शंकर पाण्डेय (आई.ए.एस.) (पुत्र) श्रीमती उषा त्रिपाठी, शशि मिश्रा, कनक त्रिपाठी (आई.ए.एस.) अन्नु मिश्रा (पुत्री), डॉ. विप्र पाण्डेय, आई.एफ.एस., डॉ. मोहित पाण्डेय, डॉ. कनिष्क पाण्डेय, मिलिन्द पाण्डेय, सिद्धान्त शंकर पाण्डेय, अविरल पाण्डेय (पौत्र) है। 
इनका अंत्योष्टि कार्यक्रम 11 सितम्बर, 2023 सोमवार को प्रातः 09.00 बजे प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट पर सम्पन्न होगा।

Related

जौनपुर 6215271349671188431

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item