भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का हुआ जन्मोत्सव

समाजसेवी संदीप जायसवाल ने महाराज दशरथ पर लुटाये उपहार

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम लीला समिति द्वारा नगर के गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित श्रीराम लीला मंच पर अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का दूसरे दिन भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का बहुत ही भव्यता पूर्ण  ढंग से जन्मोत्सव का मंचन किया गया। नारद के मोह भंग से लेकर जन्मोत्सव तक मनमोहक मंचन किया गया। इस दौरान भगवान जी के जन्मोत्सव की खुशी में महाराज दशरथ के साथ ही समिति के अध्यक्ष ने दर्शकों को उपहार बांटे। मंचन के दौरान पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारे से गुंजयमान हो उठा। व्यास जी भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल निभा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील किया। धनुष यज्ञ को सफल बनाने में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, कालीचरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया, मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन सहित तमाम लोग लगे हैं।

Related

जौनपुर 4236820149674222645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item