कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर और गुलाल

 जौनपुर ।  कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से  कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन कार्यकम कराया गया। 

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार मॉदड़ मौजूद रहे। उक्त होली मिलन समारोह में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बुके देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। 

       कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में लोक गायक  रविन्द्र कुमार ज्योति ने मनोहारी गीत संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को बाँधे रखा। जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भाई-चारा का सन्देश दिया और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी नागरिकों से अपने बहुमूल्य मतदान करने का आह्वान किया। 

    कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी श्रीमती अर्चना ओझा, उपजिलाधिकारी श्रीमती प्रजाक्ता त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, कर्मचारी संघ के संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्याक्ष पवन कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, राजीव रोशन श्रीवास्तव विकास भवन, जिलाध्यक्ष प्रा०शिक्षक संघ श्री अमित कुमार सिह, श्री हारून रसीद, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, मो० अनवर, ज्ञानचन्द्र मौर्य, यतेन्द्र कुमार यादव, हर्षित कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार प्रजापति, रामसुख यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया।

Related

डाक्टर 1661323008060597291

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item