नामाकंन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, भारी संख्या में घुसे सपाई

जौनपुर। मछलीशहर सुरक्षित सीट से आज समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने अपना नामाकंन पत्र भरा। इस दरम्यान सपाईयों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था धता बताते हुए नामाकंन कक्ष तक पहुंच गये नामाकंन के लौटते समय दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बाहर निकलने आर्दश आचार संहिता की धज्जियां उड़ते देख पुलिस अफसरों के होश उड़ गये। इस दरम्यान सपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों की बीच तिखी नोकझोक हुई। पुलिस प्रशासन अनाधिकृत रूप से घुसे कार्यकर्ताओं का जिम्मेदार प्रत्याशी के पिता को ठहराया तो वही उन्होने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि मैं तो केवल पांच लोगों के साथ पर्चा भरने गया था इतने लोग कैसे घुस आये इस जिम्मेदार सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये सुरक्षाकर्मी है।


छठवे चरण के लिए 29 मार्च से नामाकंन का कार्य कलेक्टेªट परिसर में चल रहा है। जौनपुर सीट के लिए डीएम कोर्ट में , मछलीशहर सीट पर सीआरओ कोर्ट में पर्चा भरा जा रहा है। नामाकंन के दरम्यान आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए बैरिकेटिंग की गयी है चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है। आज मछलीशहर सीट के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज अपने पिता केराकत के विधायक तुफानी सरोज, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या समेत पांच लोगो के साथ मेन गेट से पर्चा दाखिल करने के लिए सीआरओ कोर्ट पहुंचे। इधर नामाकंन के लिए साथ भारी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बता हुए नामाकंन कक्ष तक पहुंच गये इतना ही नही पर्चा दाखिल करके जब प्रिया सरोज नामाकंन कक्ष से बाहर आयी तो अनाधिकृत रूप से घुसे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये। इस दरम्यान अपर पुलिस अधिकारियों व सपा नेताओं के बीच जमकर नोकझोक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सपा नेताओं को अनाधिकृत रूप घुसवाने का आरोप लगाया तो वही सपा विधायक तुफानी सरोज का कहना था मैं तो केवल पांच लोग के साथ नामाकंन कराने गया था। सपा कार्यकर्ता यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों के ढुलमुल रवैये के कारण पहुंचे है। 

एसपी सीटी ने आर्दश आचार संहिता का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 


Related

जौनपुर 4920182478310487868

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item