मकान का टीला गिरा , मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बुदूपुर गाव में कच्ची दीवार के मलबे में दबकर एक 8  वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जेसीबी मशीन से एक कच्चे मकान को गिराया जा रहा था।  हादसे में मासूम की मौत की खबर मिलते ही पुरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन और उसके मालिक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बुदूपुर गाव के निवासी मोहम्मद  अकरम का पुराना कच्चा मकान आज सुबह जेसीबी मशीन द्वारा आज सुबह जमीदोज़ किया जा रहा था इसी बीच गांव के ही रामराज का आठ वर्षीय मासूम संतोष खेलते खेलते वहाँ पहुंच गया जब तक लोग बच्चे को वहा से हटाते तब तक दीवार का एक टीला उसके ऊपर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग उसे मलबे से निकलकर पास के सामुदायिक केद्र ले गये लेकिन काफी देर हो चूका था। डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ही जेसीबी का ड्राइबर भाग निकला।

Related

खबरें 6590786197395963230

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item