भुगतान को लेकर डीएम से मिले मनरेगा मजदूर

 जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत छंगापुर के बक्खोपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के अनुसार वे गरीब मजदूर मनरेगा के जाॅबकार्ड धारक हैं जिन्होंने 21 से 28 अक्टूबर तक पम्प नहर से शिवमंदिर तक कार्य किया जो खण्ड विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देशन में था लेकिन उनकी मजदूरी आज तक नहीं मिल पायी है। उनके अनुसार हम लोगों की मजदूरी आज तक नहीं मिल पायी है। इसको लेकर खण्ड विकास अधिकारी से मिले तो महज आश्वासन ही मिला। इधर पता चला कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान मिलकर मल्लाह बस्ती तक नाम परियोजना पर फर्जी नाम भरकर 35 हजार रूपये का चेक हम मजदूरों के नाम पर बनवा लिये जिसका भुगतान भी कर लिये हैं। इधर हम लोग केवल अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। शिकायत करने वालों में जीरावती, ज्ञाना, लालमनी, श्रीराम, उर्मिला, सावित्री, सुदामा, नीलम, शीला, श्रीपत्ती, अशोक, गीता, चन्द्रकला, प्रभावती, मिठाई, अनन्ता, सुदामा, रमावती, शोभावती, लालचन्द आदि हैं।

Related

खबरें 7578775529591666232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item