सुप्रीम कोर्ट का जौनपुर के सभी शैक्षिक मेरिट समर्थन करेंगे

जौनपुर। नगर के टीडी इण्टर कालेज में स्थित मारूति मंदिर पर गुरूवार को शैक्षिक मेरिट उत्थान समिति की बैठक हुई जिसमें 72825 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती शैक्षिक (एकेडमिक) मेरिट कराने एवं सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने सम्बन्धित मामलों पर पर चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उपरोक्त शिक्षकों की भर्ती की पुराने विज्ञापन को बहाल करने के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय के 20 नवम्बर के आदेश के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का जौनपुर के सभी शैक्षिक मेरिट समर्थन करेंगे। समिति व शैक्षिक मेरिट से भर्ती की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रहे यादव कपिलदेव लाल बहादुर का पूरा सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पूरा समर्थन व हर तरह का सहयोग शैक्षिक मेरिट समर्थक द्वारा किया जायेगा। इसी क्रम में 29 दिसम्बर को मारूति मंदिर पर होगी जहां जनपद के अलावा आस-पास के जिलों के छात्र एकत्रित होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, अंजलि यादव, मोहम्मद अजीज, राजेन्द्र उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, प्रशांत सिंह, अखिलेश मौर्य सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Related

खबरें 489486344496070789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item