छात्रों ने फूंका विवि का पुतला
https://www.shirazehind.com/2013/12/blog-post_3098.html
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आनलाइन परीक्षा फार्म में लापरवाही करने पर नौजवान छात्र कल्याण समिति ने गुरूवार को नगर के टीडीपीजी कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर विवि का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान छात्रों ने विवि की वेबसाइट पर संशोधित किये गये पेपर को चढ़ाने की मांग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्र, अंशुमान सिंह, निशांत सिंह, कुलदीप शर्मा, जनार्दन मिश्र, हिमांशु यादव, बृजेश मौर्या, देवेश उपाध्याय, हर्षकांत मौजूद रहे।
