महिलाकर्मी के गायब होने पर वी-मार्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर उसकी पत्नी को गायब किये जाने के आरोप में नगर के बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठान के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भुक्तभोगी स्थानीय थाना क्षेत्र के ट्यूबवेल कालोनी गंगा पट्टी का निवासी सुनील विश्वकर्मा पुत्र राज नरायन है जो मूल रूप से शिवपुर जमैथा थाना जफराबाद है। उसके अनुसार बीते 17 दिसम्बर को उसकी पत्नी सरिता देवी जो बदलापुर पड़ाव पर स्थित वी-मार्ट में काम करती है, वहां गयी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर न लौटने पर वह वी-मार्ट पहुंचा तो उसके मैनेजर द्वारा इधर-उधर की बात कहा जाने लगा। शक है कि वी-मार्ट का मैनेजर ही उसकी पत्नी को कहीं भगा दिया है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 के तहत उक्त मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी शुरू कर दिया है।

Related

खबरें 1578921366687769642

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item