नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन चला योग साधना

जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा-महिला मण्डल जज कालोनी के पवित्र प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारम्भ योग साधना से हुआ जहां साधकों को न केवल आसन और प्राणायाम से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में बताया गया, अपितु ध्यान व साधना द्वारा आत्मज्ञानी बनने की सत्प्रेरणा दी गयी। इस मौके पर हरिद्वार से आये संत जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि योग केवल हठयोग मात्र नहीं है, अपितु एक सर्वांगपूर्ण दर्शन है। इसी क्रम में योग-साधना के पश्चात् नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सहित विभिन्न संस्कार कराये गये जहां भक्ति-भजनों की मधुर ध्वनि से श्रद्धालु भाव-विह्वल हो गये। इस मौके पर वैदिक मंत्रों की लयबद्ध ध्वनि का साधकों ने पूरी तन्मयता से श्रवण किया। यज्ञ 5 पारियों में सम्पन्न हुआ जहां श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण करके भागीदारी किया जहां कार्यक्रम आयोजक देशबंधु पद्माकर मिश्र ने कहा कि यज्ञ का अर्थ श्रेष्ठ कर्म होता है। केवल चिन्ह पूजा ही यज्ञ नहीं है, अपितु मानवता के हित में किया गया श्रेष्ठ कार्य व परोपकार ही यज्ञ है। यज्ञ के पश्चात् विभिन्न संस्कार हरिद्वार से आयी टोली द्वारा सम्पन्न कराया गया। तत्पश्चात् साधकों ने प्रसाद वितरित किया गया। शाम को दीपयज्ञ का आयोजन हुआ जहां शातिकुंज से आये संत सूरजदीप चैहान व रामराज ने मधुर प्ररेणादायी भक्ति भजनों से साधकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस मौके पर 151 दीपों की नयनाभिराम ज्योति से सम्पूर्ण प्रज्ञा मण्डल परिसर आलोकित हो उठा जिसके पहले शुभारम्भ चेयरमैन दिनेश टण्डन ने किया। इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक मिश्र, देवेन्द्र राय एडवोकेट, दिनेश सिंह, मालती सिंह, मानी सिंह, अश्वनी सिंह, कृष्णा साहू, मालती तिवारी, पुष्पा शुक्ला, चांदनी श्रीवास्तव, देविका सेठ, अनिल सेठ, आनन्द मिश्र, धीरेन्द्र महतो, शनि शर्मा, सरोजलता विश्वकर्मा, शहनवाज बेगम, कमरून्निशा, रामरूप केशरी, गीता केशरी, इन्दू राय, लल्लन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

खबरें 6521211063657595257

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item