रमेश संयोजक व अजय प्रमुख पुनः बनाये गये

  जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार रमेश यादव को जिला संयोजक एवं डा. अजय दूबे को जिला प्रमुख बनाया तथा इसके साथ ही नगर मंत्री रहे प्रशांत उपाध्याय को सह जिला संयोजक का दायित्व सौंपा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग गाजीपुर में बीते 18, 19 व 20 जून को था जिसमें पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु पहुंचे थे। इस दौरान जिला प्रमुखों की हुई घोषणा के अनुसार जौनपुर के रमेश यादव को लगातार दूसरी बार जिला संयोजक बनाया गया तथा डा. अजय दूबे को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसी क्रम में अभाविप के जौनपुर के नगर मंत्री पद पर रहकर जिम्मेदारी निभाने वाले प्रशांत उपाध्याय को सह जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

Related

खबरें 2178435759217015569

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item