..जब अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को बालक से मुंह की पड़ी खानी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_8613.html
जौनपुर। नगर के टीडी कालेज के इण्डोर स्टेडियम में बैडमिण्टन खेल रहे अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को एक बालक ने हरा दिया जिसकी चर्चा इस समय चहुंओर हो रही है। बता दंे कि उक्त स्टेडियम में तमाम खिलाड़ी बैडमिण्टन खेल रहे थे जहां जनपद के निवासी एवं अन्तर्राष्ट्रीय तलवारबाज शिवशंकर साहनी जो दुनिया के विभिन्न देशों में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, भी खेल रहे थे। इसी दौरान स्टेडियम में अभ्यास करने आया 14 वर्षीय ऋत्विक पाठक नामक बालक पर श्री साहनी की नजर पड़ी तो उन्होंने साथ खेलने के लिये आमंत्रित किया। बालक संकुचाते हुये खेलने को तैयार हुआ जहां मौजूद दर्शकों के बीच मैच शुरू हुआ। बालक ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुये श्री साहनी को भारी अन्तराल से हरा दिया। इसे देखकर वहां उपस्थित सभी लोग भौंचक रह गये तथा तालियों से बालक का स्वागत किये। इस जीत-हार की चर्चा चहुंओर हो रही है।

