शिक्षा की गुणवत्ता में लाया जाय सुधार : जिलाधिकारी
https://www.shirazehind.com/2014/06/blog-post_566.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एल वाई की अध्यक्षता में शनिवार की सांय कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूल चलो अभियान के संचालन के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये खण्ड शिक्षाधिकारी ए0 बी0 आर0 सी0, एम0 पी 0 आर0 सी, को खराब विद्यालयों में जाकर स्वंय पढ़ाने का निर्देश दिया अध्यापकों के विद्यालय न जाने पर तीन बार अनुपस्थित पाये जाने पर निलम्बन की कार्यवाही की जायं। बैठक मेें चार खण्ड शिक्षाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 22 से 24 जून तक जनप्रतिनिधियों से सहयोग हेतु सम्पर्क 25 से 30 जून तक प्रचार प्रसार ब्लाक एवं ग्राम/वार्ड स्तर पर बैठक 1से 20 जुलाई तक प्रभात फेरी जागरूकता रैली तथा विद्यालय न आने वाले बच्चों के अभिभावकों से अध्यापकों को सम्पर्क करने का निर्देश दिया। 23 से 31 जुलाई तक छूटे हुए बच्चों के नामांकन हेतु घर -घर जाकर उनके माता पिता से पुनः सम्पर्क कर बच्चों का नामांकन कराना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पीएन रावत ,पीडी सत्येन्द्र नाथ चैधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
