ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की कार्यशाला हुई सम्पन्न

 जौनपुर । जिलाधिकारी सुहास एल वाई की अध्यक्षता में शनिवार की सांय कलेक्ट्रेट  सभागार में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की कार्यशाला सम्पन्न हुई सर्व प्रथम जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पीएन रावत पीडी सतेन्द्र नाथ चैधरी ठाकुर वाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की सचिव डा0 अन्जू सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर गठित समितियों को सक्रिय करने की आवश्यकता है। ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं पोषण समिति गठित तो की गयी है अब उसे सक्रिय करने की आवश्यकता है। गांव की जरूरत के हिसाब से स्वाथ्य योजना बनाई जाय जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को सचेत किया कि स्वास्थ केन्द्रों/जिला चिकित्सालय पुरूष/महिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के साथ सद्व्यवहार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाये तथा बाहरी दवा कदापि न लिखे अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी।  जिला कम्युनिटी प्रगेसस प्रबन्धक आर सी खान ने समिति की संरचना उसकी भूमिका व जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी सचिव डा0 अन्जू सिंह ने स्त्री पुरूष भेदभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जौनपुर में एक हजार पुरूष पर 1024 महिलाओं का अनुपात है। इसके आलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0एस पी सिंह ने कन्या भूंण हत्या पर प्रकाश डाला। आभार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पीएन रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पीएन रावत ,पीडी सत्येन्द्र नाथ चैधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव, डा0 आर के सिंह, एम पी सिंह   सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related

खबरें 4006131314478896301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item