उचित मूल्य पर खाद ,बीज एवं दवा उपलव्ध कराने का निर्देश

जौनपुर।  प्रदेश के कृषि ,शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री श्री प्रकाश (लल्लन राय) ने आज स्थानीय लो0नि0वि0 के निरीक्षण भवन में जिले के कृषि,उद्यान कृषि रक्षा ऊसर भूमि सुधार पशुपालन ,मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया । उन्होने सभी अधिकारियों को समय से  योजनाओं का लाभ जनता को उपलव्ध कराने का निर्देश दिया । इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नही होगी । रोस्टर के अनुसार नहरो में पानी भेजने का निर्देश दिया ताकि किसान समय से धान का बेहन डाल सके ।
        उन्होने  बताया कि गन्ना संस्थान लखनऊ मे एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमे देश भर केे कृषि वैज्ञानिक बुलाये गये थे जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया । कृषि योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने 3 करोड 85 लाख की लागत से 28 प्रोजेक्ट स्वीकृत किया । सेमिनार का समापन प्रदेश के कैबनेट मंत्री शिवपाल यादव एवं पारसनाथ यादव ने किया । उचित मूल्य पर खाद ,बीज एवं दवा उपलव्ध कराने का निर्देश दिये । किसानो को प्रशिक्षण जिला ब्लाक एवं मंडल स्तर पर दिया जा रहा है । दिल्ली में पिछली सरकार द्वारा उ0 प्र0 को कृषि के लिए पुरस्कृत किया गया था । उन्होने अधिकारियों को हर संभव किसानों की सहायता करने का निर्देश दिया ताकि किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा । विद्युत समस्या की चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में 2016 तक बिद्युत समस्या दूर कर ली जायेगी । कृषि यंत्रों का वितरण अब ब्लाक स्तर पर करने का फैसला सरकार ने किया है ।जौनपुर जिले में 8500 चयनित किसानों के माध्यम से फसल ,मौसम आदि की जानकारी एस0एम0एस0 के माध्यम से दिया जाता है । उन्होने सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं की समय से जानकारी किसानों को हो सके । इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

Related

खबरें 8335644678533820716

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item