20 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2014/07/20_23.html
जौनपुर। स्थानीय रोडवेज परिसर के कर्मचारियों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को एक गेट मीटिंग करने के बाद शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अपनी मांगों को अमल में लाने की मांग किया और अन्त में शासन को प्रेषित अपना मांग पत्र विभाग के उच्चाधिकारियों को दिया। इसके पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कर्मचारी कार्यशाला के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुये जहां गेट मीटिंग किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वह आज 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन पर हैं। उनके अनुसार मृतक आश्रितों की भर्ती की जाय। 96 वेतन आयोग के अनुसार एरियर बढ़ाया जाय। बढ़ी महंगाई का भुगतान किया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग का नेशनल परमिट बढ़ाया जाय। कर्मचारियों को 4 हजार रूपये पर न रोका जाय। इसके अलावा अन्य मांगों को दोहराते हुये वक्ताओं ने शासन से इसे अमल में लाने की मांग किया। अन्त में अपनी मांगों का पत्रक विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शान्तनु सिंह, मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक यादव, अवधेश यादव, भवनाथ यादव, कमला प्रसाद पाण्डेय, चन्द्रशेखर शुक्ला सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
