बैंक प्रबंधकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

 जौनपुर। जनपद के सभी बैंक प्रबन्धकों की बैठक आरक्षी अधीक्षक पवन कुमार द्वारा पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में हुई जहां बैंक से लेन-देन के दौरान ग्राहकों को पूर्व में बरती जाने वाली सावधानियां- जैसे सीसी टीवी, बैंक एलार्म आदि की समीक्षा की गयी। इसी सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने हेतु कुछ बातें सामने आयीं जो आम जनता को प्रेषित किया जाना आवश्यक है। जैसे अपना पैसा निकालने का फार्म अनजान व्यक्ति से न भरवायें तथा किसी प्रकार की शंका होने पर तत्काल बैंक कर्मचारी या पुलिस कर्मचारी को बतायें। बैंक से बड़ी राशि निकालकर जाते समय सावधान रहें। बैंक के आस-पास मौजूद दुकानदार भी किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति को देंगे तो तत्काल ड्यूटीरत पुलिसकर्मी को सूचित करें। पुलिसकर्मी यदि ड्यूटी पर न आयें हो तो तत्काल 100 नम्बर पर डायल कर बतायें। अपना एटीएम कार्ड किसी को प्रयोग हेतु न दें तथा न ही अपने मोबाइल पर इस तरह के किसी फोन के आने पर या मैसेज आने पर कोई सूचना दें। इन सावधानियों को अपनाकर बैंक सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस अवसर पर तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

खबरें 6293702413916276602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item