तेली समाज ने किया आवाहन , धूमधाम से मनाया जाय राष्ट्रपिता का जन्म दिन
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_944.html
जौनपुर । तेली समाज की एक आवश्यक बैठक लाइन बाजार स्थित शिव कुमार गुप्ता के आवास पर आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के जन्म दिवस मनाने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेली महासभा के संयोजक डा0 यशवन्त गुप्त की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी का जन्म दिवस जनपद में ब्लाक, तहसील एवं नगर स्तर पर मनाया जायेगा। इस हेतु समाज के सम्बन्धित क्षेत्र के अध्यक्ष से अपील की गई कि अपने क्षेत्र में धूम-धाम से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के जन्म दिवस मनाने की तैयारी में लग जाय, साथ ही नगर क्षेत्र एवं इसके अगल-बगल के समाज के लोगों से अपील की गई कि वे 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस के अवसर पर खरका तिराहा स्थित गाँधी पार्क में प्रातः9 बजे उपस्थित होकर राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर साहू, अरविन्द कुमार बैंकर, जियाराम साहू, आशीष कुमार गुप्ता, राजबली साहू, संतोष साहू, विन्देश्वरी प्रसाद गुप्त, लक्ष्मीकान्त गुप्त आदि लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर साहू, अरविन्द कुमार बैंकर, जियाराम साहू, आशीष कुमार गुप्ता, राजबली साहू, संतोष साहू, विन्देश्वरी प्रसाद गुप्त, लक्ष्मीकान्त गुप्त आदि लोग उपस्थित थे।

