जौनपुर की गंगा जमुनी तहजीब विगाड़ने की कोशिश हुई नाकाम
https://www.shirazehind.com/2014/09/blog-post_963.html
प्राचार्य अब्दुल कादिर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर। गंगा-जमुनी तहजीब के लिए विश्वविख्यात शिराज-ए-हिन्द की सरजमीं जौनपुर का आबो-हवा बिगाड़ने की कोशिश एक बार फिर नाकाम साबित हुई। समय रहते दोनों वर्गों के बुदिजीवियों ने पहल करके अपनी परम्परागत तहजीब को बचा लिया है। इस बार यहां का अमन-चैन बिगाड़ने का आरोप एक डिग्री कालेज के प्राचार्य समेत कई शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधक के ऊपर लगा है। आरोप है कि इस प्रबंधक ने चैरा माता का पूजा-पाठ कर रही 4 महिलाओं को मारा-पीटा तथा विरोध करने पर पुजारी की जमकर धुनाई कर दिया जिसके कारण साधु को गम्भीर चोटें आयीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह बात नगर में फैलते ही आक्रोशित जनता सड़क पर उतरकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। हालत यह हो गया कि मोहम्मद हसन कालेज से लेकर चहारसू चैराहे तक जाम लग गया। इसकी भनक लगते ही जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्भालते हुये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। स्थिति को काबू करने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहम्मद हसन इण्टर कालेज के गेट के बगल में एक नीम का पेड़ था। नवरात्रि में स्थानीय महिलाएं इस पेड़ का पूजा करती चली आ रही थी। इस शक्तिपीठ के पुजारी कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष यह पेड़ सूखकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर नया पौधा लगाकर पूजा-पाठ शुरू किया। नवरात्रि के दूसरे दिन स्थानीय 4 महिलाएं करीब साढ़े 7 बजे पूजा-पाठ करने गयीं तो मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर खान ने पहले अपने गार्ड को भेजकर पूजा करने से मना करवाया। महिलाएं उसकी बात नहीं मानी तो खुद अब्दुल कादिर मौके पर जाकर महिलाओं से पूजा करने से मना करने लगे। महिलाएं नहीं मानी तो कादिर ने महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पुजारी ने विरोध किया तो उसको 4-5 थप्पड़ मारने के बाद अपने गार्डों से पुजारी और 4 महिलाओं को जमकर पिटवा दिया। इसकी भनक लगते मौके पहुंची पुलिस सभी जिला अस्पताल ले गयी जहां पर इलाज के बाद चारों महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पुजारी की हालत नाजुक देखते हुये भर्ती कर लिया गया है।
पुजारी समेत महिला श्रद्वालुओं की पिटाई की खबर मिलते ही आक्रोशित होकर भारी संख्या लोग मौके पर पहुंचकर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते मोहम्मद हसन कालेज से लेकर कोतवाली तक भीड़ ही भीड़ दिखायी पड़ने लगी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आरोपी प्राचार्य समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
उधर सूचना मिलते ही भाजपा सांसद डा. केपी सिंह मौके पर पहुंचकर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग किया और उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि इस मामले पर लापरवाही बरती गयी तो पूरा जिला बंद कराकर आंदोलन किया जायेगा। स्थिति को काबू करने के लिये जहां पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया, वहीं दुकानों को बंद करा दिया।
बताया गया कि नगर के उर्दू बाजार निवासी श्रीमती राजकुमारी पत्नी चन्द्रभान द्वारा दी गयी लिखित तहरीर पर पुलिस ने प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर, गार्ड जीवन यादव, मंजूर अहमद सहित 4 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 504, 153 (क), 354, 352, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले में प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाईल पर काल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया

.jpg)