सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत आक्रोशित जनता किया इलाहाबाद जौनपुर मार्ग जाम

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में कल देर रात पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत होने की खबर मिलते ही गुस्साएं ग्रामीणों ने आज जौनपुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम के चलते दोनो तरफ वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। करीब एक घंटे मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने किसी तरफ से जाम को समाप्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के तोहफापुर गांव के निवासी अमर बहादुर सिंह 40 वर्ष कल रात किसी कार्य से मोटर साईकिल से गुलजारगंज बाजार आये हुए थे। वापस लौटते समय वे एक पिकअप जीप के चपेट में आ गये। इस हादसे में उनका एक पैर टुटकर अलग हो गया। परिवार वाले उन्हे जौनपुर जिला अस्पताल ले गये जहां पर उनकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर आक्रोशित जनता सड़क पर उतरकर जौनपुर इलाहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने करीब एक घंटे की कड़ी मशकत के बाद जाम को समाप्त कराया।

Related

खबरें 1997103366728889540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item