दीवानी न्यायालय परिसर में लगा राष्ट्रीय लोक अदालत

 जौनपुर 06 दिसम्बर 2014- सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मा0 उच्चतम न्यायालय , मा0 उच्च न्यायालय , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन मे आज ं6 दिसम्बर 2014  को जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, प्राधिकरण के सदस्यगण व वादकारीगण उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में कुल 13891 वादों के निस्तारण के फलस्वरूप कुल 10 करोड़ 54 लाख 98 हजार रू0 की धनराशि के समझौते हुए। मौके पर दो करोड़ 84 लाख 13 हजार 27 रूपये की वसूली हुई तथा कुल दो करोड़ 23 लाख 75 हजार 717 रूपये का उत्तराधिकार वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में एवं अर्थदण्ड के रूप में वितरित एवं जमा करायी गयी। इस लोक अदालत में पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत के 12561 के कीर्तिमान को भंग करते हुए कुल 13891 वादों के निस्तारण का नया कीर्तिमान स्थापित किया।  

Related

खबरें 3071636826404444894

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item