S.D.M रिंकी जायसवाल के पति की सड़क हादसे में मौत अधिकारियों ,कर्मचारियों में शोक की लहर

जौनपुर। डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के पति व्यापार कर अधिकारी सुमित जायसवाल का आज 3 बजे भोर में आकस्मिक निधन हो गया। यह समाचार सुनकर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मृतात्मा की शंाति के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।  इसके पूर्व ही जिलाधिकारी ने वाराणसी पहंच रही डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल के सहयोग हेतु सी0आर0ओ0 अरविन्द कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम वाराणसी भेज दिया था तथा दूरभाष से स्थितियों पर नजर बनाए रखा। शोकसभा में अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, एस0डी0एम0 सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार के0एन0तिवारी, न्यायिक तहसीलदार जयराम मौर्या, अशोक चक्रवर्ती, आशीष त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, पवन कुमार मौर्य, विनोद सोनकर, अन्तूराम, श्याम बिहारी सिंह, मो0 अनवर, हारून रशीद, विनोद श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश गौतम, भानू श्रीवास्तव, पन्नालाल मौर्य आदि कर्मचारी उपस्थित रहे । शोकसभा का संचालन कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने किया।
        इसी क्रम में आज इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जिला सूचना कार्यालय में भी शोकसभा करके ईश्वर से इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के निए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर  के0के0त्रिपाठी, कंचन सिंह, श्रीमती निगार फात्मा, लल्लन यादव, मुन्नीलाल, लालबहादुर, हरीलाल गौतम, अतुल कुमार शुक्ल, सुमित कुमार सिंह आदि उपस्थित रहें।

Related

खबरें 6064519580991506627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item