चुस्त दुरूस्त कर लिया जाय मतादाता सूचि पत्रो का नाम कटा या मृतक का नाम सूचि में मिला तो B.L.O की खैर नही : D.M

 जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज 10 बजे कैम्प कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 को सकुशल, निस्पक्ष, शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पी0सी0 श्रीवास्तव, अपर जिलाअधिकारी वि0एवं रा0/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रंजनीशचन्द्र, सभी उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ एक बैठक किया। जिसमें मतदाता सूची में पात्र का नाम बढ़ाने तथा अपात्र का नाम घटाने का निर्देश सभी उपजिलाधिकारी को दिया साथ ही यह भी सुनिश्चत करले कि किसी बी0एल0ओ0 द्वारा मृतक एवं बाहरी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नही है तथा किसी पात्र व्यक्ति का नाम नही छुटा है, जॉच में पाये जाने पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ थानों में बैठक कर निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चत कराये साथ ही जोनल, सेक्टर एवं सम्बेदनशील अति सम्बेदनशील बूथों का चिन्हिकरण कर कार्यवाही सुनिश्चत कराये। अपर जिलाधिकारी वि0एवं रा0 को विस्फोटक सामग्रियों की जॉच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी मतदेय स्थलों पर विड़ियों कैमरा लगाने का निर्देश दिया। इसके लिए लगभग 1600 कैमरा संचालकों का प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी रजनीशचन्द्र एवं मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह को बदलापुर एवं महराजगंज विकास खण्ड के 25-25 गांव के मतदाता सूची का आकस्मिक जॉच करने का निर्देश दिया। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को सभी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की आनलाइन सूची तत्काल मंगाने का निर्देश दिया, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 3-09-2015 तक की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर आर0के0पटेल, बदलापुर पुष्पराज ंिसंह, शाहगंज आर0के0गुप्ता, केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, मडियाहॅू रामकेश यादव, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे।     

Related

news 5339436954261821101

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item