मक्के खेत में गोली लगा मिला युवक का शव, हत्या आत्महत्या बीच फसा मामला

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव के पास एक मक्के की खेत में गोली लगी एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। पुलिस को डेडबाडी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक सुसाईड नोट मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि गांव वालो के अनुसार वह कक्षा दो भी पास नही था वह इतनी अच्छी राईटिगं में सुसाईड नोट नही लिख सकता।
सरपहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेन्द्रपुर गांव के निवासी स्व0 रामकुमार रजक का पुत्र अमरेन्द्र रजक 29 वर्ष मुंबई में रहकर कारोबार करता था। उसकी शादी बीते जून माह में हुआ था। शादी में आने के बाद वह मुंबई नही गया। कल शाम को वह घर से शौच के लिए निकाला था। रात नौ बजे तक जब वह घर वापस नही लौटा तो परिवार उसे खोजने के लिए खेत की तरफ गये। इसी बीच एक मक्के की खेत उसका शव मिला। परिवार वालो ने रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। लेकिन कोई मौके पर नही पहुंचा तो ग्रामीणो ने इसकी सूचना सीधे एसपी भारत सिंह यादव को दिया। एसपी के आदेश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आसपास तलास किया तो शव के पास ही एक 315 बोर का तमंचा और एक सुसाईड नोट बरामद हुआ। गोली उसके माथे पर लगी है। सुसाईड नोट को आधार मानकर पुलिस इस आत्महत्या मान रही है। जबकि ग्रामीणो का कहना है कि अमरेन्द्र स्कूल का मुंह तक नही देखा है वह कैसे इतना सुन्दर राईटिगं में सुसाईड नोट नही लिख सकता।

Related

news 3911214350485975562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item