अपना दल को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करें कार्यकर्ता :अनुज विक्रम सिंह

जौनपुर। अपना दल की पंचायत चुनाव को लेकर जिला कमेटी की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की एक बैठक चांदपुर प्राईमरी पाठशाला पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने किया।
बैठक को सम्बाद्यित करते हुए प्रदेश महासचिव माता बदल तिवारी ने कार्यर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव त्रिस्तरीय चुनाव पार्टी की आन मान शान की लड़ाई है। इस चुनाव में अपना दल के कार्यकर्ता को पूरी इमादारी से कार्य करने की जरूरत है।
अपना दल के मण्डल प्रभारी पप्पू माली ने कार्यकर्ताओ को भरोषा दिलाया कि इस चुनाव में अधिक से अधिक अपना दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए अधिक बरियता दी जायेगी।
अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दस सितम्बर तक फार्म भरकर जमा कर दे।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह ने सभा को सम्बोद्यित करते हुए युवा कार्यकर्ताओ से से आवाह्न किया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस दल का ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य करे।
बैठक का संचालन विकास पटेल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से बृजेश पटेल प्रभाकर द्विवेदी पलाश अहमद शिवेन्द्र प्रताप सिंह आमिर शेख समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related

politics 1354270097943433719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item