दुष्कर्म पीड़ित लड़की और उसके परिजनों को पुलिस ने थाने से भगाया , एसपी से हुई शिकायत

 खेतासराय (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से लापता किशोरी के वापस आने पर परिजन किशोरी को लेकर शनिवार को थाने पहुंचे गये।परिजन गांव के ही एक युवक पर लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। मुकदमा दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है।
उक्त गांव के किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर 22 अगस्त को भगा ले गया था।किशोरी के साथ दष्कर्म किया।पांच दिन बाद उसके मिलने पर जब मुकदमा लिखाने थाने पहुचे तो पुलिस ने इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह का कहना है कि हमने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार नहीं  किया है।बल्कि थाने पर महिला सिपाही न होने से औपचारिकता पूरी करने के लिए सोमवार को बुलाया है।

Related

news 2237115766358825267

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item