डेंगू और मलेरिया का प्रकोप से लोग भयभीत
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_0.html
जलालपुर। इन दिनो क्षेत्र मे डेंगू तथा मलेरिया प्रकोप से लोग काफी भयभीत है इस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। बताते है कि कमलेश उम्र22 वर्श पुत्र अकुन निवासी बीबनमऊ तथा बेचू सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी लालपुर इन दिनो डेंगू के चपेट मे आ जाने से उन्हे स्थानीय प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाॅ पर उनकी नाजुक अवस्था को देखते हुए जिलास्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहाॅ पर दोनो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे है। वही मलेरिया के चपेट मे आने से शिवकुमार पुत्र भइयालाल राधना पत्नी सतीश कुमार संजय पुत्र रामगुलाम संतोष पुत्र रमाकांत स्थानीय थाने पर कार्यरत सिपाही लल्लन सिंह आलम कुमार अस्वनी पटेल आदि क्षेत्र के लोग मलेरिया टाइफाइड के बीमारी से जूझ रहे है। परन्तु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उदासीन रवैये के कारण न तो मरीजो की जाॅच की जा रही है और न तो दवा दी जा रही है मरीजो को बाहर से जाॅच कराई जा रही है और दवा भी बाहर से लिखा जा रहा है जहाॅ पर दवा और जाॅच के नाम पर उनका जम कर शोषण किया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता मे आक्रोश ब्याप्त है।

