आरा स्टेशन पर रूकेगी पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_93.html
हैदराबाद 6 सितंबर। तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में रहने वाले बिहार के
लोगों के लिए विशेष खुशखबरी है।पटना- सिकंदराबाद 12792 एक्सप्रेस अब आरा
स्टेशन पर रुकेगी।आरा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग काफी समय से की
जा रही थी। बिहार एवं तेलंगाना के लोग लगातार इस मामले पर नेताओं एवं रेलवे
पर दबाव बनाए हुए थे। तेलंगाना में दौरे पर आने वाले केन्द्र सरकार के
मंत्री व सांसदो को भी लगातार आरा व बिहार के लोग अपनी इस समस्या से अवगत
कराते रहे हैं।कई बार दिल्ली में रेल मंत्री व रेलवे अफसरों को ज्ञापन भी
सौंपा गया था। हाल मे हैदराबाद आए यूपी जौनपुर के सपा विधायक गुलाब चंद
सरोज से विनय कुमार यादव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, पप्पू, आदि लोगों ने
मिलकर आरा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव कराने की मांग की थी। विधायक ने इस
मामले में रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा से बातचीत की थी । 10 सितंबर
को आरा के लोगों की पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रोकने की मांग पूरी होने जा
रही है । इस ट्रेन का पटना से बक्सर के बीच में कोई ठहराव नहीं था। आरा और
आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता था । तेलंगाना में
पढने वाले छात्रों को भी काफी राहत मिलेगी । रेल मंत्रालय ने ट्रेन के
ठहराव की मंजूरी दे दी है।इससे नौकरी पेशा लोग व छात्र बेहद खुश हैं ।

