पुलिस की कड़ी चैकसी में निकला तीजा का जुलूस


जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार को तीजा का जुलूस निकला जो तकिया के पास कर्बला पहुंचा। यहां पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। इसके पहले शहीदी चैक पर कस्बे के सभी ताजियेदार तबला बजाते पहुंचे जहां से जुलूस कर्बला के लिये प्रस्थान हुआ। जुलूस में शामिल ताजियेदार अलम के साथ तबला बजाते चल रहे थे। जुलूस के आगे अखाड़ा भुलई शाह के कुशल खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये चल रहे थे। दोपहर में जुलूस कर्बला पहुंचा जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार चैक पर वापस लौट गये। इस दौरान कुछ लोगों ने खिचड़ा का तबर्रुक वितरित किया। जुलूस का संचालन कर रहे मो. असलम खां ने सभी के प्रति आभार जताया। जुलूस में पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, नूर मोहम्मद खान, मजहरुल इस्लाम, तबरेज अहमद, सेराज खान सहित अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल रहे। जुलूस की निगरानी के लिये उपजिलाधिकारी शाहगंज राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी मायाराम वर्मा सहित थानाध्यक्ष सीबी सिंह डटे रहे।

Related

news 6513963869990191539

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item