जमीनी विवाद में मारपीट, एक पक्ष ने चलायी गोली



जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी जहां एक पक्ष की तरफ से कई राउण्ड गोली भी चलाये जाने की खबर है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार मंे चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आज आमने-सामने हो गये जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से कई राउण्ड गोली चला दी गयी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी होने पर रामपुर सहित आस-पास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी जहां कुछ अराजक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी थी।

Related

news 6833927537016402457

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item